Bagmati River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • Gallery
  • संपर्क

बागमती नदी - वराहपुराण में बागमती (बागमती कथा – भाग तीन)

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra
  • August-31-2018

पुण्य सलिला बागमती-

पवित्रता का अगर कोई उदाहरण देना हो तो स्वाभाविक रूप से गंगा, यमुना, सरस्वती या नर्मदा का स्मरण हो आता है। कहा भी है,

‘त्रिभिः सारस्वतं तोयम् सप्ताहेन तु यामुनम्

 स‍रि‌‍‍‌‍‍‌‌‍‍‌‌‌‍‍‌‌‌‌‍‍‌‌‌‌‌‍‍‌‌‌‌‌‌‍‍‌‌‌‌‌‍घ: पुनाति गांगेयम् दर्शनादैव तु नार्मदम्।’

अर्थात् सरस्वती नदी के पानी में स्नान और इसके पान से मनुष्य तीन दिन में पवित्र हो जाता है, यमुना नदी के पानी से पवित्र होने में एक सप्ताह का समय लगता है, गंगा तुरन्त पवित्र करती है और नर्मदा का तो दर्शन मात्र ही पवित्रता प्रदान कर देता है। यह श्लोक जब भी लिखा गया होगा उस समय तो यह नदियाँ निश्चित रूप से पवित्रता की प्रतिमूर्ति रही होंगी मगर आज उनकी स्थिति दयनीय हो गयी है। नदियों की पवित्रता का यह बखान कुछ तो उनके प्रति श्रद्धा, कुछ परम्परा, कुछ वास्तविकता और कुछ स्थानीय रचनाकारों की अपनी भौगोलिक प्रतिबद्धता के कारण भी होता रहा होगा। अपने क्षेत्र विशेष की नदियों का गुणगान करते समय बहुत से साहित्यकार पवित्रता प्राप्त करने के लिए नदी के दर्शन लाभ की सीमा को लांघ कर उसे नदी के स्मरण मात्र से पवित्र कर देने की क्षमता तक ले गए। यानी नदी का स्मरण भर कीजिये और तन-मन सब निर्मल। प्रचलित साहित्य में बागमती नदी की पवित्रता प्रदान करने की क्षमता का बहुत वर्णन नहीं मिलता है और वह शायद इसलिए कि विशालता के क्रम में इस नदी का स्थान थोड़ा नीचे पड़ता है। मगर वाघमती और वेगवती दोनों नामों से इस नदी को सम्बोधित करता हुआ वराहपुराण बागमती के जल को भागीरथी के जल से भी सौ गुणा पवित्र मानता है और उसके अनुसार बागमती नदी में स्नान करने वाला व्यक्ति सीधे सूर्यलोक को प्राप्त करता है।

वराहपुराण में ही एक अन्य सर्ग में कहा गया है ‘‘...यह वेगवती नामक भागीरथी स्नान करने वाले मनुष्यों का सारा कलुष धो डालती है, कीर्तन करने से हृदय को पवित्र कर देती है और दर्शन मात्र से ऐश्वर्य प्रदान करती है। इस वेगवती नाम की भागीरथी के जल का पान करने से तथा इसमें स्नान करने से मनुष्यों की सात पीढि़याँ तर जाती हैं। इसके उद्गम स्थान पर देवता विचरण करते हैं जहाँ स्नान करने से मनुष्य कभी पुनर्जन्म धारण नहीं करता।’’

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

Related Tags

बागमती नदी(22) यमुना(3) सरस्वती(3) नर्मदा(3) वराहपुराण(3) भागीरथी(3)

More

बागमती  नदी - एम. पी. मथरानी का बागमती सिंचाई परियोजना प्रस्ताव

बागमती नदी - एम. पी. मथरानी का बागमती सिंचाई परियोजना प्रस्ताव

एम. पी. मथरानी का बागमती सिंचाई परियोजना प्रस्ताव (1956)आजाद भारत में एक बार फिर नये सिरे से बागमती से सिंचाई के प्रस्ताव जनता और जन प्रतिनि...
बागमती नदी - तटबन्धों की उपयोगिता का द्वन्द

बागमती नदी - तटबन्धों की उपयोगिता का द्वन्द

तटबन्धों का निर्माण कर के बाढ़ नियंत्रण का प्रयास करना इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सर्वसुलभ परन्तु सर्वाधिक विवादास्पद तरीका है। बाढ़ निय...
बागमती नदी - बिहार में सुखाड़ की चोट

बागमती नदी - बिहार में सुखाड़ की चोट

इस साल बिहार में वर्षा बहुत देर से हो रही है और बहुत जगहों पर अभी भी बादलों की आँख मिचौली चल ही रही है. 1957 दिसंबर की बात है, उस साल बिहार ...
बागमती नदी - बिहार में बागमती नदी

बागमती नदी - बिहार में बागमती नदी

बिहार में बागमती से संबंधित पौराणिक या लोक-कथाएं प्रचलन में नहीं हैं मगर यहाँ इसके पानी की अद्भुत उर्वरक क्षमता का लोहा सभी लोग मानते हैं। य...
बागमती नदी - बौद्ध दर्शन में बागमती (बागमती कथा – भाग पांच)

बागमती नदी - बौद्ध दर्शन में बागमती (बागमती कथा – भाग पांच)

बागमती को बांध देने और उसके मुक्त होने की एक ऐसी ही कहानी बौद्ध धर्म ग्रन्थों में भी मिलती है। कहा जाता है कि हिमालय के दक्षिणी भाग में हिमा...
बागमती नदी - स्कदंपुराण में बागमती (बागमती कथा - भाग चार)

बागमती नदी - स्कदंपुराण में बागमती (बागमती कथा - भाग चार)

सूखी लाठी को अंकुरित करने में समर्थ बागमती-स्कदंपुराण के हिमवत् खण्ड के नेपाल महात्म्य में बागमती के जल की पवित्रता और सम्भवतः उर्वरता के बा...
बागमती नदी - वराहपुराण में बागमती (बागमती कथा – भाग तीन)

बागमती नदी - वराहपुराण में बागमती (बागमती कथा – भाग तीन)

पुण्य सलिला बागमती-पवित्रता का अगर कोई उदाहरण देना हो तो स्वाभाविक रूप से गंगा, यमुना, सरस्वती या नर्मदा का स्मरण हो आता है। कहा भी है,‘त्रि...
बागमती नदी - बागमती सिंचाई व्यवस्था : भाग 1

बागमती नदी - बागमती सिंचाई व्यवस्था : भाग 1

बागमती एवम् अधवारा समूह घाटी की पारम्परिक सिंचाई व्यवस्था कृषि और अन्न उत्पादन में सिंचाई का महत्वपूर्ण स्थान है। मिथिला के इस क्षेत्र में ...
बागमती नदी - बाढ़ एक प्राकृतिक आवश्यकता

बागमती नदी - बाढ़ एक प्राकृतिक आवश्यकता

मिथिला की भौगोलिक परिस्थितियाँ विशेष प्रकार की हैं। वर्षा की अधिकता है। नदियों के जल ग्रहण क्षेत्र की मिट्टी भुरभुरी है जिससे नदियों में ...

रिसर्च

©पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms | Privacy